(ABNA24.com) ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि तेहरान जेसीपीओए से बाहर नहीं निकलेगा।
ज़रीफ़ का कहना था कि अमरीका ने परमाणु समझौते से निकलने से पहले और बाद में कुछ ऐसे क़दम उठाए हैं, जिससे इस अंतरराष्ट्रीय समझौते के लिए ख़तरा उत्पन्न हुआ, लेकिन ईरान ने धैर्य से काम लिया और अमरीका की चालों का मुक़ाबला सफल रणनीति से किया।
उन्होंने कहा, लेकिन यूरोपीय देशों समेत इस समझौते के दूसरे पक्षों ने अमरीका के दबाव का विरोध नहीं किया।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, इसी कारण ईरान ने यह फ़ैसला किया है कि जेसीपीओए के संबंध में स्वेच्छा से जो कार्य किए जा रहे थे, उन्हें रोक दिया जाए।
ज़रीफ़ मास्को की यात्रा पर हैं, जहां वे इस विषय पर अपने रूसी समकक्ष सरगेई लारोव से विचार विमर्श करेंगे।
उन्होंने कहा, परमाण समझौते में शामिल देशों में से अगर कोई देश उसका पालन नहीं करेगा, तो अन्य देशों को भी यह अधिकार प्राप्त है कि वह अपने वादों का पालन नहीं करें।
/129
8 मई 2019 - 08:17
समाचार कोड: 940100
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि तेहरान जेसीपीओए से बाहर नहीं निकलेगा।