अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर 15 ज़िलज़ाल मीज़ाइलों से हमला किया जिसमें दर्जनों सैनिक मारे गये और घायल हो गये।
दूसरी ओर यमनी स्नाइपरों ने सीमावर्ती क्षेत्र जीज़ान के जबले अलक़ीस में 9 सऊदी किराए के सैनिकों को ढेर कर दिया है।
सऊदी अरब ने अमरीका और इस्राईल के समर्थन तथा घटक देशों के साथ मिलकर 26 मार्च 2015 से यमन पर पाश्विक हमलों का क्रम आरंभ कर रखा है। यमन में सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक कम से कम 16 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं।
राष्ट्र संघ ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि यमन पर सऊदी अरब के हमलों और इसके कारण विभिन्न रोग फैलने व भुखमरी की वजह से अब तक ढाई लाख लोग मारे जा चुके हैं।