प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि दोस्त देश ईरान में आने वाली विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को अपना कर्तव्य समझते हुए भारतीय सरकार ने मानवताप्रेमी सहायता के उद्देश्य से एक हवाई जहाज़ के द्वारा राहत सामग्री ईरान भेजी है जो बुधवार को तेहरान पहुंच गई है।
भारत की ओर से ईरान के बाढ़ प्रभावितों के लिए पहुंची सहायता सामग्री में कंबल, टैंट और पैक खाने के पैकेट शामिल हैं। तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा है कि समुद्र के रास्ते अभी और मदद जल्द ईरान पहुंचने वाली है।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान में आई हालिया दिनों में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। उत्तरी और दक्षिणी ईरान में आई बाढ़ के कारण 76 लोगों की जान भी चली गई है।