प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, संयुक्त अरब इमीरात की राजधानी दुबई के प्रसिद्ध क्षेत्र 'अलख़वानीज' में बनाया गया दुनिया का अनूठा संग्रहालय पहले वर्ष 2014 में जनता के लिए खोला जाना था। क़ुरआन पार्क को जनता के लिए देर में खोले जाने का कारण बताते हुए दुबई प्रशासन ने कहा है कि, यह पार्क, क़ुरआन के नाम पर बना है इसलिए हमारी पूरी कोशिश थी कि इस पार्क को क़ुरआन में वर्णित कहानियों के अनुसार डिज़ाइन किया जाए जिसके कारण पार्क बनने में थोड़ा और अधिक समय लग गया। दुबई प्रशासन के अनुसार इस पार्क को देखने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा और यह सप्ताह के सातों दिन जनता के लिए खुला रहेगा।
क़ुरआन पार्क 60 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे पवित्र संग्रहालय भी कहा जा रहा है। दुबई म्यूनिसिपैलिटी के अनुसार, इस म्यूज़ियम पार्क में 12 गार्डन बनाए गए हैं, जिनमें क़ुरआन में वर्णित पेड़ शामिल हैं। पार्क में, अनार, ज़ैतून, अंजीर और खजूर के पेड़ों सहित अन्य पेड़ और पौधे जिनका कुरान में उल्लेख है उसे भी इस ख़ूबसूरत पार्क में लगाया गया हैं।
'क़ुरआन पार्क' को कृति वास्तुकला के माध्यम से पवित्र क़ुरआन में वर्णित किए गए चमत्कारो के वर्णन करने का प्रयास किया गया है। दुनिया के इस अद्वितीय संग्रहालय नुमा पहले क़ुरआन पार्क में गुफ़ाएं भी बनाई गईं हैं जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। संग्रहालय नुमा पार्क में झील और दौड़ने के ट्रैक आदि भी बनाए गए हैं जिसके माध्यम से आम लोगों को पवित्र क़ुरआन में उल्लेख चमत्कारों को समझाने की कोशिश की गई है।