2 अप्रैल 2019 - 12:56
ईरान के बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचाने के मार्ग की बाधा अमरीकाः क़ासेमी

बहराम क़ासेमी ने कहा है कि ईरान के बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचाने के मार्ग को अमरीका ने बाधित कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि अमरीका ने ईरान की रेड क्रीसेंट के अकाउन्ट को बंद कर रखा है इस प्रकार व्यवहारिक रूप में उसने ईरान के बाढ प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने के रास्ते बंद कर दिये हैं।  उन्होंने कहा कि रेड क्रीसेंट के खातों के बंद होने के कारण कोई भी विदेश में रहने वाला ईरानी या विदेशी, बाढ पीड़ितों की सहायता नहीं कर पाएगा।   बहराम क़ासेमी ने कहा कि इस प्रकार अमरीकी अधिकारियों के क्रियाकलाप, ईरानी जनता के विरोधी हैं हालांकि वे बार-बार यह कहते हैं कि प्रतिबंध, ईरानी जनता के विरुद्ध नहीं हैं।

क़ासेमी ने स्पष्ट किया कि ईरान के बाढ पीड़ितों को सहायता न पहुंचाने की ज़म्मेदारी अमरीका पर आती है और उसे ही इसका जवाब देना चाहिए।