दक्षिण कोरिया की समाचार एजेन्सी ने सूचना दी है कि उत्तरी कोरिया की सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि पियूंगयांग, अमरीका के साथ अपनी वार्ता पर पुनर्विचार के लिए कुछ स्थानों से राजदूतों को वापस बुलाया जा रहा है। समाचारों में बताया गया है कि इन तीन स्थानों से उत्तरी कोरिया के राजदूतों की वापसी के अतिरिक्त 10 अन्य देशों में मौजूद उत्तरी कोरिया के राजदूतों को चीन के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे पर देखा गया है जो स्वदेश वापस जा रहे थे। इससे पहले उत्तरी कोरिया के विदेश उपमंत्री चूसून खूई ने कहा था कि उनका देश अमरीका की दादागीरी को सहन नहीं करेगा और वह वाशिंग्टन के साथ वार्ता को समाप्त करने जा रहा है।
ज्ञात रहे कि 27 और 28 फरवरी को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उत्तरी कोरिया के नेता किम जूंग ऊन के बीच वियतनाम की राजधानी हनोई में भेंटवार्ता हुई थी जो इन नेताओं के बीच दूसरी शिखर वार्ता थी। इस भेंटवार्ता के बाद उत्तरी कोरिया के शिष्टमण्डल ने एलान किया था कि इस हनोई वार्ता की विफलता का कारण ट्रम्प प्रशासन की वर्चस्ववादी सोच है।