न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूज़ीलैंड के विभिन्न भागों के लोग आतंकी हमलों के पीड़ितों से सहानुभूति और एकजुटता जता रहे हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि हम देश में हथियार साथ रखने के क़ानून पर फिर से बहस करेंगे।
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हमले से 9 मिनट पहले आतंकी हमलावर का बयान मिला था। उन्होंने आगे कहा कि मारे गए लोगों की पहिचान में हमें आस्ट्रेलिया से सहायता मिल रही है और रविवार से लाशों को उनके परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी।
जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि पुलिस और अस्पतालों ने अपना काम पूरी मुस्तैदी से किया।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए लोगों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और अब मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रहा करेगी।
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अपराध हमारे देश में हुआ है अतः अभियुक्त पर मुक़द्दमा भी यही चलाया जाएगा।