16 मार्च 2019 - 17:12
यमन पर हमले में ज़ायोनी शासन भी शामिल हैः यमनी सेना

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस बात के ठोस प्रमाण मौजूद हैं कि यमन के ख़िलाफ़ सऊदी गठजोड़ के हमले में ज़ायोनी शासन भी भूमिका निभा रहा है।

यहया सरी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यमन पर हमले में 22 देश अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं, कहा है कि यमन के ख़िलाफ़ अतिक्रमण में इन देशों की सम्मिलिति के स्वरूप का पूरा ब्योरा मौजूद है जिसे उचित अवसर पर सार्वजनिक किया जाएगा। यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि मार्च 2015 में यमन के ख़िलाफ़ सऊदी गठजोड़ के हमले शुरू होने के समय से लेकर अब तक यमन पर पचास लाख से अधिक मीज़ाइल और मार्टर गोले बरसाए जा चुके हैं।

 

यहया सरी ने इस बात पर बल देते हुए कि यमनी बल अतिक्रमणकारी लक्ष्यों पर कई ओर एक ही समय में अनेक बैलिस्टिक मीज़ाइल फ़ायर करने की क्षमता रखते हैं और लड़ाई के मोर्चों पर आवश्यक कार्यवाहियां कर सकते हैं, कहा कि पिछले चार साल की तुलना में यमनी बलों की सामरिक स्थिति बहुत बेहतर हो चुकी है। सऊदी अरब द्वारा पिछले चार साल से यमन पर किए जा रहे हमलों में अब तक पंद्रह हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।