10 डाउनिंग स्ट्रीट ने दो महीने के लिए ब्रिग्ज़िट को विलंबित करने का ख़ुफ़िया प्लान तैयार किया है, जिसका रहस्योद्धाटन पिछले दिन हुआ। ब्रिटिश समाचार पत्र मिरर के अनुसार जर्मन चांस्लर एंगेला मर्केल ने भी शरमुश्शैख़ में टेरीज़ा मे के साथ ब्रेक फ़ास्ट में ब्रिग्ज़िट को विलंबित करने के मामले पर बात की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में डील मंज़ूरी की संभावना नज़र नहीं आती। टेरीज़ा मे ने लंच टाइम में प्रेस कांफ़्रेंस के दौरान स्वीकार किया किय इस की गैरेंटी नहीं दी जा सकती कि यूरोपीय संघ को 29 मार्च 2019 को छोड़ना हमारी पहुंच में है।
इस नई प्रगति से यह दिखाया जा रहा है कि समय उनके हाथ से निकल रहा है और टू रि ब्रिग्ज़िटयर्ज़ उनकी चिंताओं पर उग्र हैं कि निर्धारित समय पर ब्रिटेन यूरोपीय संघय से अलग नहीं होगा।
10 डाऊनिंग में जिन तीन विकल्प के दस्तावेज़ों पर ग़ौर किया जा रहा है, उनमें ब्रिग्ज़िट को विलंबित करने का विकल्प भी है। ज्ञात रहे कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे पर यह दबाव बढ़ रहा है कि वह नो डील ब्रिग्ज़िट के बजाए यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने को विलंबित कर दें। नयी योजना में मंत्रियों ने सुझाव दिय है कि ब्रिग्ज़िट को 23 मई तक के लिए विलंबित कर दिया जाए।