लेबर पार्टी के नेता जेर्मी कोरबन का कहना था कि पूरे यूरोप की जनता टेरीज़ा मे से प्रसन्न नहीं हैं क्योंकि उन्होंने यूरोपीय संघ के साथ ऐसा ब्रिग्ज़िट समझौता किया है जिसमें आम लोगों के रोज़गार की कोई गैरेंटी मौजूद नहीं है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान ब्रिग्ज़िट समझौते ने ब्रिटेन को बहुत ही ख़तरनाक स्थिति से दोचार कर दिया है।
ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने नवम्बर 2018 में ब्रिग्ज़िट समझौते पर सहमति की थी जिसकी ब्रिटिश संसद से मंज़ूरी की आवश्यकता थी किन्तु उसे संसद ने रद्द कर दिया है।