अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सीमा सुरक्षा के बजट की आपूर्ति के लिए कांग्रेस में होने वाली सहमति का स्वागत करते हुए दावा किया है कि वे मैक्सिको की सीमा पर दीवार के निर्माण का ख़र्च अन्य स्रोतों से हासिल कर सकते हैं। उन्होंने इसी तरह डेमोक्रेट्स पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पैसों के मामले से इतर, इस समय भी जब मैं बात कर रहा हूं, यह दीवार बनाई जा रही है।
ट्रम्प ने कहा कि वे कांग्रेस में होने वाली सहमति के सभी आयामों की समीक्षा करेंगे ताकि अमरीका की केंद्रीय सरकार पुनः शट डाउन न हो जाए। अभी इस सहमति का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है लेकिन विदित रूप से ट्रम्प को इस दीवार के निर्माण के लिए उनके द्वारा मांगे गए बजट से बहुत कम रक़म दी जाएगी। ट्रम्प ने पांच दशमलव 7 अरब डाॅलर की मांग की थी लेकिन कांग्रेस में उन्हें एक दशमलव चार अरब डाॅलर दिए जाने पर सहमति हुई है। ट्रम्प ने उन स्रोतों की ओर कोई इशारा नहीं किया है जिनके माध्यम से वे 23 अरब डाॅलर हासिल करना चाहते हैं।
ट्रम्प ने सीमा सुरक्षा बजट के लिए 23 अरब डाॅलर हासिल करने का वादा एेसी स्थिति में किया है जब अमरीका के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की है कि इस देश की केंद्रीय सरकार का ऋण 22 ट्रिलियन डाॅलर तक पहुंच चुका है जो अपने आपमें एक रिकाॅर्ड है।