2 फ़रवरी 2019 - 18:48
इराक़ में भी अमरीकी सैनिकों के लिए हालात खराब, गश्त से रोका गया, सुरक्षा समझौता भी निरस्त हो सकता है

इराक़ में स्वंय सेवी बल, हश्दुश्शाबी ने अमरीकी सैनिकों को गश्त लगाने से रोक दिया है।

उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रान्त में स्वंय सेवी बल " हश्दुश्शाबी" के कमांडर ने बताया है कि स्वंय सेवी बल के जवानों ने मौसूल में अमरीकी सैनिकों की गश्त को रोक दिया है। 

रशा टूडे ने  " हश्दुश्शाबी" के कमांडर हाज रिज़वान अलअन्ज़ी के हवाले से बताया है कि स्वंय सेवी बलों ने मौसूल में लोगों को भड़काने वाले अमरीकी सैनिकों के गश्ती दल की गश्त रोक कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। 

अलअन्ज़ी ने कहा कि अमरीकी मीडिया, इन सैनिकों के बारे में प्रचार करके , सीरिया में अमरीका की हार पर पर्दा डालने और इराक़ के दाइश के हाथ से मुक्त हुए क्षेत्रों में अशांति पैदा करने  का प्रयास कर रहा है। 

इसी मध्य खबर है कि इराक़ी संसद में बगदाद वाशिंग्टन समझौते पर पुनर्विचार हो सकता है। 

सद्र धड़े के सायरून गठबंधन के एक सांसद ने बताया है कि शीघ्र ही बगदाद- वाशिंग्टन सुरक्षा समझौते को निरस्त किये जाने पर संसद में चर्चा होगी। 

याद रहे ट्र्म्प की औचक इराक़ यात्रा और इराक़ में दिये गये बयान के बाद , अमरीकी सैनिकों को इराक़ से बाहर निकालने की मांग ने ज़ोर पकड़ लिया है।