उत्तरी कोरिया के मुख्य पत्र रोदोंग सिनमुन ने गुरवार को लिखा है कि संबंधों में बेहतरी और प्यूंगयांग के खिलाफ पश्चिम के प्रतिबंध एक साथ आगे नहीं बढ़ सकते इसी लिए अमरीका और उत्तरी कोरिया के प्रमुखों की भेंट से पहले प्रतिबंधों को हटाया जाना ज़रूरी है।
समाचार पत्र ने लिखा है कि जो लोग कोरिया महाद्वीप को परमाणु शस्त्रों से साफ करने तक प्रतिबंधों की बात करते हैं वह वास्तव में संबंधों में बेहतरी और कोरिया में हालात सुधारना नहीं चाहते।
याद रहे अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने बताया है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष फरवरी के अंत में किसी एशियाई देश मेें दूसरी बार एक दूसरे से भेंट करेंगे।
उत्तरी कोरिया का कहना है कि अमरीका , परमाणु वार्ता में सदभावना नहीं रखता।