ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री हुज्जतुल इस्लाम अलवी ने एक कार्यक्रम में कहा कि देश की विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के मध्य एकजुटता व समन्वय के कारण , दुश्मनों के विभिन्न षडयंत्र नाकाम हुए हैं जिनसे वरिष्ठ नेता प्रसन्न हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय क्रांति विरोधी सारी शक्तियां, देश में अशांति व असुरक्षा फैलाने की भरपूर कोशिश कर रही हैं किंतु उनकी अधिकांश कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है।
ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री का कहना था कि क्रांति के विरोधियों को अमरीका के नेतृत्व में साम्राज्यवादी शक्तियां हथियार और ट्रेनिंग दे रही हैं और उनके आधुनिक हथियारों और उपकरणों के बावजूद ईरान में असाधारण रूप से सुरक्षा व शांति स्थापित है।
उन्होंने कहा कि अगर हम इस्लामी शिक्षाओं का पालन करें और एकता व एकजुटता को बेहतर बनाएं तो प्रतिबंधों को पार और दुश्मन को इस मैदान में भी पराजित कर सकते हैं।