इस संबंध में पाकिस्तान में शांति की बहाली के लिए अमरीका के विशेष दूत ज़लमी ख़लीलज़ाद भी इस्लामाबाद का दौरा कर सकते हैं किन्तु यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन के कारण वह अभी तक नहीं पहुंचे।
ज्ञात रहे कि ज़लमी ख़लीलज़ाद के क्षेत्र के हालिया दौरे में विभिन्न असमान्य परिवर्तन आए हैं और अब वह इस संबंध में अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद हैं।
इस संबंध में कूटनयिक सूत्रों का कहना है कि ज़लमी ख़लीलज़ाद का दौरा पूरे सप्ताह का होगा और अमरीका के विशेष दूत कुछ दिन के भीतर इस्लामाबाद का दौरा करेंगे।
ज्ञात रहे कि पिछले महीने पाकिस्तान ने विशेष अमरीकी दूत और तालेबान प्रतिनिधियों के बीच अबूधाबी में मुलाक़ात का प्रबंध किया था जिसमें सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया था।