31 दिसंबर 2018 - 14:08
तुर्क सेना भी मंबिज के इलाक़े से पीछे हट गई

तुर्क सेना सीरिया के हलब प्रांत में स्थित मंबिज शहर से पीछे हट गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, तुर्क सेना ने कि जो कुर्द मिलीशियाओं से मुक़ाबले के बहाने मंबिज शहर पर क़ब्ज़ा करने के लिए आगे बढ़ी थी, सोमवार की सुबह इस इलाक़े से पीछे हटना शुरू कर दिया।

इससे पहले तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान ने कहा था कि अगर कुर्द लड़ाके उत्तरी सीरिया में मंबिज और फ़ुरात के पूर्वी इलाक़ों को ख़ाली कर दें तो अंकारा अपने सैनिकों को सीरिया से बाहर निकाल लेगा।

अर्दोगान ने यह बयान उस समय दिया था, जब शुक्रवार को सीरियाई सैनिक मंबिज में प्रवेश कर चुके थे।

शुक्रवार को सीरियाई सेना के प्रमुख ने एक बयान जारी करके बताया था कि सीरियाई सैनिक मंबिज में प्रवेश कर गए हैं और वहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया है।