28 दिसंबर 2018 - 13:47
ट्रम्प की औचक इराक़ यात्रा, इराकी प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने नहीं मानी मांग, बिना मिले लौटना पड़ा ट्रम्प को

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इराक़ की औचक यात्रा करके वहां मौजूद अमरीकी सैनिकों से भेंट की है।

वाइट हाउस ने बताया  है कि राष्ट्रपति  ट्रंप और मेलानिया क्रिसमस को देर रात इराक़ पहुंचे जहां  वो इराक़ में मौजूद सैनिकों को उनकी सेवाओं उनके बलिदान और उनकी सफलता  के लिए आभार प्रकट करने गए थे। 

अमरीकी राष्ट्रपति  को तीन घंटे तक जारी रहने वाली इराक़ यात्रा में इस देश के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी से बिना भेंट के वापस लौटना पड़ा। 

वाइट हाउस ने एक बयान जारी करके बताया है कि इस यात्रा में डोनाल्ड ट्रम्प से इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी से टेलीफोनी वार्ता की है। 

इसी मध्य लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने अपने सूत्रों से रिपोर्ट दी है कि इराक़ के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और संसद सभापति ने  अलअबांर प्रान्त की एनुलअसद छावनी आने की ट्रम्प की मांग को स्वीकार नहीं किया। 

ट्रम्प इसी छावनी में अमरीकी सैनिकों से भेंट के लिए गये थे और वह चाहते थे कि इराक़ी नेता, वहीं जाकर उनसे भेंट करें। 

इराक़ के अलअंबार प्रान्त की एनुलअसद छावनी में पहुंचने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमरीका की इराक़ से सैनिकों को वापस बुलाने की कोई योजना नहीं है जिस पर  इराक़ के हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड के प्रवक्ता जाफर अलहुसैनी ने कहा है कि प्रतिरोध मोर्चा अमरीकी सैनिकों को इराक़ से खदेड़ कर रहेगा। 

उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति  की इस प्रकार से अघोषित यात्रा से यह पता चलता है कि यदि वह अपनी यात्रा की घोषणा कर देते थे सुरक्षा का आभास नहीं करते।