उधर उत्तरी इराक़ के कर्कूक प्रांत के सूचना सूत्रों ने बताया कि दाइश के ज़ायोनी तकफ़ीरी आतंकियों ने इस प्रांत में 14 लोगों का अपहरण किया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, दाइश के आतंकी इन अपहृत लोगों को कर्कूक के पश्चिम में ज़ग़ीतून घाटी ले गए हैं।
दूसरी ओर इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने भी सोमवार की रात बताया कि दाइश के आतंकियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तर में स्थित तूज़ख़ुरमातू क्षेत्र के एक गांव से 4 लोगों का अपहरण कर लिया।
इराक़ में दाइश की कमर टूटने के बावजूद, अभी भी इस गुट के कुछ बचे खुचे तत्व इस देश में छिट पुट आतंकी कृत्य करते रहते हैं।