प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार एक इस्राईली विद्वान ने उस समय सबको हैरत में डाल दिया जब एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने इस्लाम धर्म की प्रशंसा करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मैंनो अपने जीवन में बहुत सारे धर्मों के बारे में अध्ययन किया है लेकिन सबसे अच्छा और सच्चा कोई धर्म मुझे दिखाई देता है तो वह इस्लाम ही है।
इस्राईली प्रोफेसर मूशा शारून ने तेल अवीव में स्थित बिन गोरियन विश्वविद्यालय में अपने भाषण से उस समय और सबको हैरत में डाल दिया जब उन्होंने ने अरबी भाषा में कहा '' ’وھو یَعلو ولا یُعلیٰ علیہ‘ '' अर्थात इस्लाम धर्म सबसे ऊंचा है और उससे ऊंचा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार करने वाला भाग्यशाली है क्योंकि इस्लाम धर्म ही सच्चा दीन है।