निकी हेली ने, जो अपने पद से त्यागपत्र दे चुकी हैं, सऊदी अरब के सरकार विरोधी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या में मुहम्मद बिन सलमान के लिप्त होने की तरफ़ इशारा करते हुए कहा है कि उन्हें अपने बर्बर और पाश्विक रवैये को अलग रख देना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब के युवराज को हमें एक पारदर्शी जवाब देना ही होगा। निकी हेली ने कहा कि मुहम्मद बिन सलमान को चाहिए कि अपनी हिंसक और पाश्विक कार्यवाहियों को त्याग दें।
ज्ञात रहे कि निकी हेली को जनवरी वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका का स्थायी प्रतिनिधि बनाया गया था लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने अप्रत्याशित फ़ैसला करते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हेदर नाओर्ट, निकी हेली का स्थान ले सकती हैं। जमाल ख़ाशुक़जी हत्याकांड में लिप्त होने के कारण बिन सलमान की हत्या न करने पर ट्रम्प की कई बार आलोचना की जा चुकी है।