साना न्यूज़ एजेन्सी ने कई सेटेलाइट फोटो प्रकाशित किये हैं जिनसे पता चलता है कि फुरात नदी के पूर्वी तट के क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी, इस क्षेत्र का तेल अवैध रूप से तुर्की भेज रहे हैं और इसमें अमरीकी सैनिक उनकी मदद कर रहे हैं।
इस प्रकार के कुछ फोटो रूस के खोजी विमानों ने इस क्षेत्र पर उड़ान के दौरान लिए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि दाइश आतंकवादियों के खिलाफ अमरीका के नेतृत्व में बनने वाला गठजोड़ किस प्रकार से आतंकवादियों को तस्करी के समय सुरक्षा प्रदान करता है।
रूस इससे पहले भी इस बात के ठोस सुबूत पेश कर चुका है कि सीरिया के आतंकवादी इस देश का तेल तस्करी करके तुर्की पहुंचाते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार सीरिया का तेल, अब आतंकवादियों के लिए आय का मुख्य स्रोत बन चुका है।
अमरीका ने अगस्त 2014 में संयुक्त राष्ट्र की सहमति के बिना अपने नेतृत्व में एक गठबंधन बनाया और उसका दावा है कि यह गठबंधन सीरिया में दाइश के खिलाफ युद्ध कर रहा है।
सीरिया की सरकार ने कई बार पत्र भेज कर अपने देश में इस गठबंधन की गैर कानूनी उपस्थिति का विरोध किया है।