सनआ : यमन के अल-जौफ प्रांत में एक बाजार और पेट्रोल पंप पर सऊदी लड़ाकू विमानों ने हवाई हमले किए। यमनी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
अल-मसीरह न्यूज एजेंसी के अनुसार सऊदी लड़ाकू विमानों ने अल-जौफ प्रांत के हज़्म इलाके में स्थित बाजार पर कई बार बमबारी की। इसके अलावा, एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया गया।
यमनी सूत्रों के मुताबिक, हज़्म के अल-तैसीर पेट्रोल पंप पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, अल-जौफ के बाजार पर हुए हमले में मरने वालों और घायलों की कुल संख्या 24 बताई गई है। इनमें 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
आपकी टिप्पणी