यमन में सऊदी अरब के अमानवीय अपराधों और सरकार विरोधी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की जघन्य हत्या में रियाज़ के लिप्त होने के कारण विश्व सुदाय की ओर से सऊदी अरब की निंदा में वृद्धि के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनकी सरकार, सऊदी अरब के साथ कई अरब डाॅलर के एक समझौते से बाहर निकलने का रास्ता तलाश कर रही है। ट्रूडो के बयान से पता चलता है कि सऊदी अरब के विरुद्ध उनका स्वर अधिक कड़क हो गया है क्योंकि इससे पहले उन्होंने कहा था कि बक्तरबंद गाड़ियां बेचने के 13 अरब डाॅलर के इस समझौते को फाड़ने की सज़ा बहुतकड़ी होगी।
यह समझौता कनाडा की जनरल डाइनामिक्स कंपनी और सऊदी अरब के बीच हुआ है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने इससे पहले भी कहा था कि अगर उन्हें यह पता चल गया कि इन हथियारों का ग़लत इस्तेमाल किया गया है वे इनके निर्यात पर रोक लगा देंगे। ट्रूडो ने बताया कि हमने सऊदी अरब को हथियारों के निर्यात की अनुमति की समीक्षा की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस निर्यात को बंद करने का कोई रास्ता है या नहीं?