मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि रियाज़ से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ इस बात पर सहमति बनी है कि हुदैदा में शांति बहाल की जाए यह संघर्ष विराम का समझौता मानवीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यह सारे यमनी नागरिकों की जीत है।
मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि हुदैदा के बारे में जो समझौता हुआ है उसके तहत स्थानीय प्रशासन सारी संस्थाओं को चलाएगा जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।
इसी बीच सूचना है कि सऊदी अरब ने एक बार फिर हुदैदा के इलाक़े में हमला किया है।
सऊदी अरब और उसके गठबंधन में शामिल इमारात जैसे देशों के बारे में यह कहा जाता है कि वह समझौते का उल्लंघन करने की कोशिश करेंगे क्योंकि वह किसी भी क़ीमत पर यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि यमन पर युद्ध थोपकर जो लक्ष्य हासिल करने की उन्होंने योजना बनाई थी वह नहीं हासिल हो पाएंगे।