रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली प्रधान मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी ख़ज़ाने से लाखों डॉलर एक व्यवसायी और एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए थे, ताकि मीडिया का समर्थन प्राप्त कर सकें।
इस्राईली पुलिस का कहना है कि उसके पास बज़क कंपनी के अधिकारियों की ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों के पर्याप्त सुबूत मौजूद हैं।
ग़ौरतलब है कि ग़ज्ज़ा में इस्राईल की हालिया ख़ुफ़िया सैन्य कार्यवाही की नाकामी के बाद एविगडोर लिबरमैन के इस्तीफ़े से नेतनयाहू की सरकार पहले से ही पतन की कगार पर है, अब पुलिस के इस बयान के बाद उसके गिरने का ख़तरा और बढ़ गया है।