सूत्रों का कहना है कि मोरक्को ने देश की जनता के कड़े विरोध के कारण, मोहम्मद बिन सलमान की यात्रा को रद्द करने का फ़ैसला लिया है।
मोरक्को की एक वेबसाइट लकुम की रिपोर्ट के मुताबिक़, मोहम्मद बिन सलमान इस देश की यात्रा करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उनकी इस यात्रा का विरोध किया है, जिसके बाद सऊदी युवराज ने मोरक्को का जाने का इरादा छोड़ दिया है।
अल-क़ुद्सुल अरबी अख़बार ने लिखा है कि मोरक्को ने यह भी प्रस्ताव दिया था कि अगर बिन सलमान इस यात्रा पर आते हैं तो उनका स्वागत मोरक्को के किंग के स्थान पर उनके भाई सऊदी युवराज का स्वागत करेंगे।
ग़ौरतलब है कि मोरक्को ने बिन सलमान की संभावित यात्रा का विरोध ऐसी स्थिति में किया है कि इस देश ने सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई थी।
इसके अलावा, रबात ने दोनों देशों की संयुक्त उच्च समिति की बैठक को भी रद्द करने की मांग की है।