19 नवंबर 2018 - 14:33
ट्रम्प ने पाकिस्तान के विरुद्ध फिर उगला ज़हर, पाकिस्तान का करारा जवाब

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वाशिंग्टन ने इस्लामाबाद को बहुत कुछ दिया किन्तु उसने बदले में कुछ नहीं दिया।

उन्होंने फ़ाक्स न्यूज़ से विशेष साक्षात्कार में यह बात कही। एक सवाल के जवाब में डोनल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के लिए अमरीकी सहायता रोके जाने का बचाव किया और कहा कि पाकिस्तान ने अब तक अमरीका के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए स्पष्ट किया कि अमरीका, पाकिस्तान को वार्षिक एक अरब 30 करोड डालर सहायता देता रहा जो उन्हें अब बिल्कुल नहीं दी जाएगी। डोनल्ड ट्रम्प का कहना था कि वह लोग हमारे लिए कुछ भी नहीं करते।

डोनल्ड ट्रम्प के साक्षात्कार पर पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ की नेता और मानवाधिकार मामलों की मंत्री शीरीं मज़ारी ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि डोनल्ड ट्रम्प का पाकिस्तान के विरुद्ध अपमानजनक बयान पाकिस्तान के उन नेताओं के लिए एक पाठ होना चाहिए जिन्होंने अमरीका को विशेषकर सितम्बर 2001 वाले आतंकी हमले के बाद अपने लिए ख़ुशामदी समझा।

उनका कहना था कि अमरीका को अपने लिए शांति समझने पर अमरीका के आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में हज़ारों पाकिस्तानियों ने अपनी जान क़ुरबान कर दी और रेमंड डेविस सहित अन्य गुप्त अधिकारियों को खुले रास्ते दिए गये।