प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरिया संकट पर अमेरिका के विशेष दूत ने कहा है कि हम प्रयास करेंगे कि सीरिया से ईरान के निकलने की ज़रूरत पर बल देते हुए रूस को अपनी बात मानने के लिए राज़ी कर सकें । सीरिया संकट पर अमेरिका के विशेष दूत जेम्स फ्रेंक्लिन जेफरी ने कहा कि हम नहीं समझते कि सीरिया में ईरान की उपस्थिति किसी भी देश के हित में हो, हम कोशिश करेंगे कि रूस को मना सकें कि सीरिया में ईरान की उपस्थिति ज़रूरी नहीं है तथा ईरान को सीरिया से पीछे हट जाना चाहिए। हमारा मुख्य उद्देश्य रूस को इस बात के लिए तैयार करना है कि सीरिया से ईरान की वापसी न सिर्फ दमिश्क़ बल्कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए बहुत ज़रूरी है । जेम्स फ्रेंक्लिन जेफरी ने कहा कि रूस और अमेरिका सीरिया संकट पर आपसी मतभेदों को वार्ता की मेज़ पर हल कर सकते हैं और यह प्रक्रिया ने स्तर पर भी लाभदायक हो सकती है।
16 नवंबर 2018 - 06:32
समाचार कोड: 916743
हमारा मुख्य उद्देश्य रूस को इस बात के लिए तैयार करना है कि सीरिया से ईरान की वापसी न सिर्फ दमिश्क़ बल्कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए बहुत ज़रूरी है ।