13 नवंबर 2018 - 17:27
फिलिस्तीनी जियालों ने इस्राईली अपराध के जवाब में मिसाइल बरसाये

फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ किया जाने वाला षडयंत्र मृणतृणा में परिवर्तित हो गया है।

फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह इस्राईली अपराधों के जवाब में 50 से अधिक जायोनी कस्बों और इस्राईली सैनिकों के ठिकानों पर मिसाइल बरसाया।

कुछ सूत्रों ने सूचना दी है कि फिलिस्तीनी जियालों ने अब तक 400 से अधिक मिसाइल जायोनी कस्बों की फायर किये हैं। इस्राईल के गत 24 घंटों के अपराधों के जवाब में फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने यह हमला किया है। समस्त अवैध अधिकृति फिलिस्तीनी क्षेत्रों में ख़तरे का सायरन बजा जिससे जायोनियों में भय व आतंक व्याप्त हो गया है।

फिलिस्तीनी जियालों ने इससे पहले कहा था कि हमले के जवाब में वे हमला करेंगे। फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के प्रक्षेपास्त्रिक हमले इस बात के सूचक हैं कि उनकी प्रतिरोधक क्षमता व शक्ति नये और प्रभावी चरण में दाखिल हो गयी है और फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं का प्रक्षेपास्त्रिक हमला उनकी शक्ति का सूचक है।

जायोनी शासन को सीरिया सहित समस्त मोर्चों पर दिन- प्रतिदिन विफलताओं का सामना है और वह फिलिस्तीन विशेषकर गज़्ज़ा पट्टी में अपने अपराधों को गति प्रदान करके अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के प्रयास में है पर इस्राईल को इस बात की अपेक्षा नहीं थी कि उसे फिलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के इतने बड़े व कड़े जवाब का सामना होगा।

फिलिस्तीन में होने वाले परिवर्तन इस बात के सूचक हैं कि अमेरिका, जायोनी शासन और सऊदी अरब की जो त्रिकोणीय सहकारिता है उसका प्रयास फिलिस्तीनी जनता को उसके कानूनी अधिकारों से हाशिये पर डाल देना था पर सोमवार और मंगलवार को फिलिस्तीन में होने वाले परिवर्तनों से यह स्पष्ट हो गया है कि फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ किया जाने वाला षडयंत्र मृणतृणा में परिवर्तित हो गया है।