रविवार को फ़्रांसीसी सिनेटर फ़िलिप बोनकार ने कहाः "महाद्वीप (योरोप) पाबंदियों के दायरे से बाहर वस्तुओं और सेवाओं के साथ व्यापारिक संबंध रखने के लिए कम से कम एक ईरानी बैंक को बेल्जियम स्थित वित्तीय संदेश सेवा तंत्र स्विफ़्ट से जोड़े रखना चाहता है।"
फ़्रांसीसी सेनेटर ने जो फ़्रांसीसी संसद के ऊपरी सदन में फ़्रांस-ईरान मैत्रीपूर्ण गुट के अध्यक्ष हैं, अपने फ़्रांसीसी और ईरानी समकक्षों के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस में यह बात कही।
वह ईरान के 6 दिवसीय दौरे पर आए थे