17 अक्टूबर 2018 - 13:28
सीमा सुरक्षाबलों का अपहरण करने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगाः अली जाफ़री

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि सीमा सुरक्षाबलों का अपहरण करने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।

ब्रिगेडियर जरनल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि जिन लोगों ने मीरजावा से ईरानी सीमा सुरक्षाबलों का अपहरण किया है उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल के प्रमुख ने बुधवार को तेहरान में पूर्व में स्थित सेमनान में अपहरित सीमा सुरक्षा बल के जवानों के संबन्ध में कहा कि आतंकवादियों ने इन जवानों को बेहोश करके उनका अपहरण किया है।  उन्होंने कहा कि दुश्मनों विशेषकर अमरीका, इस्राईल और सऊदी अरब का मुख्य उद्देश्य ईरान के भीतर अशांति उत्पन्न करना है।ब्रिगेडियर जरनल मुहम्मद अली जाफ़री ने स्पष्ट किया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना ने पूरी तत्परता के साथ देश के विरुद्ध शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बनाया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम पाकिस्तान से मिलने वाली ईरान की सीमा के निकट इस्लामी क्रांति विरोधी आतंकवादी तत्वों के माध्यम से मीरजावा में नो मैन्ज़ लैण्ड पर ईरान के सीमा सुरक्षाबल के कुछ जवानों का अपहरण कर लिया गया था।