अमरीका ने नवम्बर के पहले हफ़्ते से एकपक्षीय रूप से ईरान के ख़िलाफ़ तेल प्रतिबंध लगाने का एलान किया है।
अमरीका विश्व भर के अन्य देशों पर भी दबाव बना रह है कि वह ईरान से तेल नहीं ख़रीदें और जो देश ईरान से तेल ख़रीदना जारी रखेंगे, उन पर प्रतिबंध लगा दिए जायेंगे।
भारतीय मीडिया के अनुसार, भारत नवम्बर से ईरान से कच्चा तेल आयात नहीं करने का मन बना रहा है, हालांकि भारतीय अधिकारी अभी तक यही कहते रहे हैं कि देश के हित सर्वोपरि हैं और वह अपनी ज़रूरत का तेल ईरान से ख़रीदते रहेंगे।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तेल रिफ़ाइनरी कंपनियों, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, ने नवम्बर महीने में ईरान से तेल की खेप का ऑर्डर अब तक नहीं दिया है। इसकी जानकारी दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने दी है।