सीरिया के दैरिज़्ज़ूर के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अमरीकी गठबंधन के कई विमानों ने दैरिज़्ज़ूर के दक्षिणपश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र अलमराशिदा के उपनरीय क्षेत्रों में उतरकर जहां दाइश के तत्व मौजूद हैं, इस आतंकवादी गुट के कई सरग़नों को अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया है।
इराक़ और सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों को मुक्ति दिलाने और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने की अमरीकी कार्यवाही, क्षेत्र में आतंकवादियों के लिए अमरीकी समर्थन का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।
ज्ञात रहे कि सीरिया में अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र संघ की ज़िम्मेदारी से हटकर अपनी मर्ज़ी का एक दाइश विरोधी गठबंधन स्थापित किया है जिसके हमलों में अब तक केवल आम नागरिक ही मारे जाते रहे हैं।