केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि युद्ध और प्रतिबंधों से डर जाना आशूर की संस्कृति से विरोधाभास रखता है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र चालीस साल से आशूर के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और वह बड़ी शक्तियों का मुक़ाबला करके उन्हें पराजित करता रहा है।
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने चिकित्सा, नैनो, रक्षा व उद्योग के क्षेत्र ईं ईरान की प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि जिस राष्ट्र ने प्रतिरोध करते हुए चालीस साल गुज़ारे हैं कुछ दिनों की आर्थिक समस्या को संकट नहीं समझती और इस समस्या से आसानी से गुज़र जाएगी।
हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने इराक़ में होने वाली हालिया घटनाओं और बसरा में ईरान के काउंसलेट की इमारत में आग लगाए जाने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि इराक़ में अमरीका और सऊदी अरब की साज़िश कभी भी ईरान और इराक़ की जनता की आपसी एकता को समाप्त नहीं कर पाएगी।
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने सीरिया के इदलिब इलाक़े की स्थिति के बारे में कहा कि सीरिया में आतंकियों का आख़िरी मोर्चा इदलिब है और अमरीका की बहानेबाज़ी से सीरियाई की विजय का सिलसिला नहीं रुकेगा।
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने नाइजेरिया की अदालत द्वारा वरिष्ठ क्रान्तिकारी धर्मगुरु शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई के आदेश का हवाला देते हुए इस देश की सरकार से कहा कि नाइजेरिया के शीयों के नेता की रिहाई के मार्ग में रुकवट न खड़ी करे।
हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने आज़रबाइजान गणराज्य में सरकार की ओर से मुहर्रम के जुलूसों पर लगाए गए प्रतिबंध का हवाला देते हुए इस सरकार से कहा कि इमाम हुसैन के शोक समारोहों में रुकावट न बने क्योंकि आज़रबाइजान गणराज्य की जनता इमाम हुसैन की श्रद्धालु है