इस सरकारी पत्रकार ने यह बात मानी है कि उसने ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में खाली स्थान को भरने और वहां पर अधिक से अधिक दर्शकों को दिखाने के लिए उसने जानबूझकर तस्वीरें एडिट की थीं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में जारी हुए प्रमाणों ने 20 जनवनी 2017 को नेश्नल पार्क सर्विस के बाद के घटनाक्रम पर रोशनी डाली गई। ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के चित्रों में मौजूद लोगों की संख्या उससे कहीं अधिक दिखाई गई है जितने वहां पर उपस्थित थे। यह सब ट्रम्प के आदेश पर किया गया था। इसका मुख्य कारण यह था कि जब ट्रम्प ने यह देखा कि बराक ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या उससे कहीं अधिक थी जितनी उनके शपथ ग्रहण समारोह में है तो इससे वे बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने तत्काल उपस्थित लोगों की संख्या को बढ़ाने का आदेश दिया था। यह रहस्योद्घाटन गार्डियन ने किया है।
9 सितंबर 2018 - 16:49
समाचार कोड: 908682
एक अमरीकी पत्रकार ने यह बात स्वीकार की है कि ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में उसे चित्र में अधिक से अधिक लोगों को दिखाने का आदेश दिया गया था।