राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान इस संदर्भ में सार्थक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यह बात डाक्टर रूहानी ने शुक्रवार को तेहरान में आयोजित ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में कही।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया में शांति की स्थापना के लिए तुर्की, रूस और ईरान के बीच सहकारिता आवश्कय है। उन्होंने कहा कि यह सहकारिता दीर्धकालीन होनी चाहिए जो क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दोनों स्तर पर हो। राष्ट्रपति रूहानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीरिया के भविष्य निर्धारण का मामला इस देश की जनता से संबन्धित है। उनका कहना था कि तेहरान की वर्तमान बैठक वास्तव में सीरिया संकट के संदर्भ में की जाने वाली वार्ताओं की समीक्षा का अच्छा अवसर है।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया संकट की जटिलता के दृष्टिगत यहां पर भड़की युद्ध की ज्वाला को समाप्त करने के लिए सबसे अच्छा यह होगा कि ईरान, रूस और तुर्की, सीरिया की एकता और उसकी अखण्डा का सम्मान करते हुए उसके भविष्य निर्धारण के लिए कोई संयुक्त दृष्टिकोण अपनाएं।
राष्ट्रपति रूहानी ने स्पष्ट किया कि सीरिया में ईरान की उपस्थिति, आतंकवाद से मुक़ाबले के उद्देश्य से सीरिया की वैध सरकार के अनुरोध पर है। उन्होंने कहा कि यह उपस्थिति आगे भी इसी आधार पर बाक़ी रहेगी।