अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व विख्यात न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड ने सऊदी अरब और अल क़ायदा की सांठगांठ से पर्दा उठाते हुए कहा कि आले सऊद और वहाबी आतंकी संगठन अल क़ायदा ने यमन के कई हिस्सों में हाथ मिलाया हुआ है । रिपोर्ट के अनुसार यमन में सऊदी अरब ने अमेरिका की देखरेख में यमन जनांदोलन से खिलाफ अल क़ायदा से गोपनीय समझौते कर रखे हैं । रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने विद्रोहियों से लड़ने के नाम अल क़ायदा को भारी भरकम आर्थिक सहायता पहुंचाई है , इस समझौते के बाद अल क़ायदा के 250 से अधिक आतंकी संयुक्त अरब अमीरात की सेना के लिए काम कर रहे हैं ।
8 अगस्त 2018 - 19:19
समाचार कोड: 904732
सऊदी अरब ने विद्रोहियों से लड़ने के नाम अल क़ायदा को भारी भरकम आर्थिक सहायता पहुंचाई है , इस समझौते के बाद अल क़ायदा के 250 से अधिक आतंकी संयुक्त अरब अमीरात की सेना के लिए काम कर रहे हैं ।