अबना: प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान की इस्लामी क्रांती के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई का रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नाम विशेष संदेश लेकर रूस पहुंचे अली अकबर विलायती ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भेंट की और उन्हें आयतुल्लाह ख़ामेनई का संदेश सौंपा । पुतिन और अली विलायती की मुलकात के समय रूस में ईरान के दूत , रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ और पुतिन के विशेष सहायक ने भी हिस्सा लिया । इस मुलाक़ात में दोनों पक्षों ने ऊर्जा , पेट्रोलियम, परमाणु तकनीक, व्यापार एवं अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
15 जुलाई 2018 - 19:19
समाचार कोड: 901861
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नाम विशेष संदेश लेकर रूस पहुंचे अली अकबर विलायती ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भेंट की और उन्हें आयतुल्लाह ख़ामेनई का संदेश सौंपा ।