5 जुलाई 2018 - 16:35
ईरानी राष्ट्रपति का बयान सराहनीयः जनरल सुलैमानी

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने स्विज़रलैंड के राष्ट्रपति के साथ प्रेस काँफ़्रेंस को संबोधित करते हुए इस्राइल के बारे में सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि इस्राइल अवैध़ ग़ैर क़ैनूनी और नाजाएज़ एवं जाली सरकार है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के क़ुद्स ब्रिगेड के प्रमुख जनरल क़ालिम सुलेमानी ने स्विज़रलैंड के दौरे पर इस्राइल के ख़िलाफ़ ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के बेबाक बयान की सराहना करते हुए कहा है कि ईरानी राष्ट्रपति का इस्राइल के ख़िलाफ़ बयान ईरानी जनता के लिए गर्व का विषय है।
सूत्रों के अनुसार जनरल क़ासिम सुलेमानी ने राष्ट्रपति रूहानी के नाम अपने पैग़ाम में कहा है कि तेल के बारे में अमेरिकी धमकी के जवाब में आपका जवाब सराहनीय है। अगर ईरान का तेल बेचा नहीं जाएगा तो पूरे क्षेत्र में तेल के बेचे जाने की कोई गारंटी नहीं है।
जनरल क़ासिम सुलेमानी ने राष्ट्रपति रूहानी के नाम अपने पत्र में कहा है कि आपके समय पर दिए गए सही बयान के कारण में आपके हाथों को बोसा देता हूँ।
ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति हसन रूहानी ने स्विज़रलैंड के राष्ट्रपति के साथ प्रेस काँफ़्रेंस को संबोधित करते हुए इस्राइल के बारे में सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि इस्राइल अवैध़ ग़ैर क़ैनूनी और नाजाएज़ जाली सरकार है।