27 जून 2018 - 17:36
इस्राइल का दमिश्क़ एयरपोर्ट पर हमला नाकाम

सीरिया की सफ़लताओं और आतंकवादियों की हार से घबराए ज़ायोनी सीरिया को एक नए युद्ध में ढ़केलने की कोशिश में हैं

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ज़ायोनियों ने दमिश्क़ हवाई अड्डे को मिसाइल हमले का निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन ये मिसाइल सीरिया के एंटी मिसाइल सिस्टम के द्वारा मार गिराए गए।
रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के एंटी मिसाइल सिस्टम ने इस्राइल से दाग़े गए मिसाइलों को मज़ारअ अलअमल और अलबअस क्षेत्र में नष्ट कर दिया।
ज्ञात रहे कि सीरिया की सफ़लताओं और आतंकवादियों की हार से घबराए ज़ायोनी सीरिया को एक नए युद्ध में ढ़केलने की कोशिश में हैं।