20 मई 2018 - 09:35
इराक़ चुनाव, लोकतंत्र की सफ़लता का प्रतीकः हैदरअलएबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदरअलएबादी ने कहा कि इराक़ के पूर्व डिक्टेटर सद्दाम के पतन के बाद इराक़ में यह चौथा इलेक्शन हैं

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री ने इराक़ के पार्लियमेंट इलेक्शन में इराक़ी जनता के भाग लेने की ओर इशारा करते हुए कहा कि इराक़ के पार्लियमेंट इलेक्शन की सफ़लता लोकतंत्र की सफ़लता है।
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदरअलएबादी ने कहा कि इराक़ के पूर्व डिक्टेटर सद्दाम के पतन के बाद इराक़ में यह चौथा इलेक्शन हैं।
हैदरअलएबादी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का हल लोकतंत्र द्वारा ही संभव है।
ज्ञात रहे कि हाल ही में हुए पार्लियमेंट इलेक्शन में सदर ग्रुप ने ही सब से अधिक सीटों पर सफ़लता प्राप्त की है।