अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ में सद्र तहरीक के प्रमुख सय्यद मुक्तदा सद्र पर अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि सीरिया पर किए जाने वाले हमलों से अमेरिकी आतंकवाद पॉलिसी खुलकर सामने आ गई है।
उन्होंने इस हमले के विरोध में इराक़ में प्रदर्शन का एलान करते हुए कहा कि इराक़ के बड़े और छोटे शहरों में अमेरिका के ख़िलाफ़ रैली निकाली जाएगी। उन्होंने इन प्रदर्शनों में इराक़ के शिया सुन्नी और सभी धर्मों के मानने वालों की शिरकत पर ज़ोर देते हुए कहा कि हमें प्रदर्शन द्वारा दुनिया को यह बताना है कि हम अमेरिकी अत्याचार के सामने खामोश नहीं रह सकते हैं।
उन्होंने जनता से कहा कि वह प्रदर्शन में भरपूर शिरकत करें और सीरिया की जनता के साथ एकजुटता के लिए इराक़ के झंडे के साथ सीरिया के झंडे भी उठाएं।
16 अप्रैल 2018 - 17:18
समाचार कोड: 889639
उन्होंने जनता से कहा कि वह प्रदर्शन में भरपूर शिरकत करें और सीरिया की जनता के साथ एकजुटता के लिए इराक़ के झंडे के साथ सीरिया के झंडे भी उठाएं।