17 मार्च 2018 - 13:56
भारत सरकार की सभी वेबसाइटों को पाकिस्तान ने किया बैन।

पाकिस्तान ने gov.in डोमेन वाली सभी भारत सरकार की वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। यही नहीं पाकिस्तान ने WTO मंत्री बैठक शामिल होने से इनकार कर दिया है

अबनाः भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। अब पाकिस्तान की एक ओर नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने gov.in डोमेन वाली सभी भारत सरकार की वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। यही नहीं पाकिस्तान ने WTO मंत्री बैठक शामिल होने से इनकार कर दिया है। बता दें कि WTO मंत्री बैठक का आयोजन दिल्ली में अगले माह होना है।
सरकारी सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान में भारतीय वेबसाइट्स खोलने में दिक्कत आ रही है। मामले की जानकारी होने पर भारत सरकार ने राजनयिक संपर्क के माध्यम से कई बार पाकिस्तान को भारतीय वेबसाइट्स ब्लॉक न करने की कहा।
बता दें कि सरकार की इस ओर से इस समस्या को लेकर पाकिस्तान सरकार से पहले बार 18 मई 2007 और हालिया संपर्क इस हफ्ते भेजा गया है। इंडियन आॅफिसर्स की मानें तो पाकिस्तान ने यह हरकत इस लिए की है, जिससे वहां दूतावास स्थित भारतीय राजनयिक व अधिकारी भारतीय वेबसाइट्स से अपडेट न ले सकें।