अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार लेबनान के रक्षा मंत्री याकूब सर्राफ़ ने इस्राइल के युद्ध मंत्री लेबरमिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लेबनान के सरहदी क्षेत्रों का दौरा करते समय कहा है कि हम इस्राइल की धमकियों में नहीं आएंगे, उन्होंने कहा कि लेबनान का अपनी ज़मीन और अपने तेल, पानी पर पूरा अधिकार है।
लेबनान की जनता और सेना इस्राइल के हमलों का पूरा जवाब देने के लिए तैयार है।
इससे पहले इस्राइल के युद्ध मंत्री ने लेबनान के तेल और संपत्तियों पर दावा किया था।
6 फ़रवरी 2018 - 18:15
समाचार कोड: 880991
लेबनान की जनता और सेना इस्राइल के हमलों का पूरा जवाब देने के लिए तैयार है।