अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने ईरान पर अवैध प्रतिबंधों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पांच अन्य ईरानी संस्थाओं पर पाबंदी लगा दी है।
शहीद ख़राज़ी इंडस्ट्रीज़, शहीद सुननी ख़ानी इंडस्ट्रीज़, शहीद मुक़द्दम इंडस्ट्रीज़, शहीद इस्लामी रिसर्च सेंटर एवं शहीद शूशत्री इंडस्ट्रीज़ पर अमेरिका में 13382 के तहत पाबंदी लगा दी गई, इसके परिणाम स्वरुप इन सभी संस्थाओं की संपत्ति अमेरिका में जब्त कर ली गई हैं।
अब अमेरिकी नागरिक भी इन संस्थाओं के साथ किसी तरह का लेन-देन नहीं कर कर सकते।
इसके अलावा अन्य देशों की संस्थाएं या वह लोग जो इन संस्थाओं के साथ किसी तरह की आर्थिक लेनदेन या डील करना चाहेंगे वह भी इन संस्थाओं की संपत्ति ज़ब्त होने के कारण कोई डील नहीं कर सकेंगे।
8 जनवरी 2018 - 06:06
समाचार कोड: 876308
अमेरिका ने ईरान पर अवैध प्रतिबंधों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पांच अन्य ईरानी संस्थाओं पर पाबंदी लगा दी है