अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके दामाद ने सऊदी अरब में मुहम्मद बिन सलमान को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई है।
इस बात का खुलासा अमेरिकी प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक माइकल वोल्फ़ ने अपनी नई किताब फ़ाएर ऐंड फ़्यूरी में किया है। माइकल वोल्फ़ के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके दामाद जेरड कुशनर ने मुहम्मद बिन सलमान के खुला समर्थन किया ताकि सऊदी अरब में उन्हें शक्तिशाली बनाया जा सके। फ़ाएर ऐंड फ़्यूरी के लेखक ने क़तर में तैनात अमेरिकी सेना के सऊदी अरब ट्रांसफ़र के लिए, ट्रम्प प्रशासन और आले सऊद परिवार के बीच गुप्त डील का भी खुलासा किया है। माइकल वूल्फ़ के अनुसार ट्रम्प ने अपने साथियों को बताया था कि सऊदी अरब ताजा तैयार अमेरिकी सैनिकों की सभी तैनाती को पूरा करने के लिए तैय्यार है ताकि अमेरिका कमांड को दोहा से रियाद स्थानांतरित कर दिया जाए।
इस किताब में कहा गया है कि ट्रम्प के दौरे के बाद से सऊदी अरब में बहुत बदलाव आया है और मुहम्मद बिन सलमान की उत्तराधिकारी और शहज़ादों और महत्वपूर्ण अधिकारियों की गिरफ़्तारी इन बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण है।
8 जनवरी 2018 - 04:31
समाचार कोड: 876299
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके दामाद ने सऊदी अरब में मुहम्मद बिन सलमान को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई है।