अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने अल हदीदा क्षेत्र के आवासीय क्षेत्रों पर 9 बार बमबारी की है, जिस में शहीद होने वाले यमनी नागरिकों की संख्या 50 हो गई है। एवं इस बमबारी में 64 अन्य निहत्थे नागरिक घायल भी हुए हैं, जिनमें अक्सर की हालत गंभीर है।
इधर यमन के मामलात में अंतर्राष्ट्रीय संगठन के कोआरडिनेटर मिक गोल्डरिक ने एक बयान में कहा है कि यमन में होने वाले सऊदी हमलों के परिणाम से इस बात का पता चलता है कि यमन में इंसानी जिंदगी को पूर्ण रुप से नकार दिया गया है।
ज्ञात रहे कि सऊदी संगठन ने मार्च 2015 से यमन को अपने हमलों का निशाना बना रखा है और इस ग़रीब अरब देश को हर तरफ़ से घेर भी लिया है, जिसके परिणाम स्वरुप अब तक तीस हज़ार से अधिक यमनी नागरिक शहीद एवं घायल हो चुके हैं और दसियों लाख लोगों को अपने घर से हाथ धोना पड़ा है, और बेघर हो गए हैं।
5 जनवरी 2018 - 06:23
समाचार कोड: 875812