अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस्लामी राष्ट्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चाहिए कि ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करें और अच्छे तरीक़े और किरदार को अपनाने की कोशिश करें।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने एक ट्वीट में ईरानियों को को भूखा कहा है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने ईरानियों के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हरकत के बारे में कहा है कि यह फ़ितना और फ़साद है, और यह कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि ट्रंप ने अभी कुछ ही समय पहले ही ईरानियों को आतंकवादी बताया था, और ईरानियों के जज़्बात को भड़काने की कोशिश की थी, जिसके लिए उन्हें पूरी दुनिया से नफ़रत ही मिली।
एक बार फिर उन्होंने जिस तरह का अपमानजनक तरीक़े से बात की है उसे एक बार फिर पूरी दुनिया में एवं ईरानी जनता की ओर से इसे पसंद नहीं किया जाएगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चाहिए कि विश्व की दूसरी क़ौमों और देशों के बारे में ग़लत और अपमानजनक ट्वीट करने के बजाए कुछ अपने देश की आंतरिक समस्याओं के बारे में सोचें कि हर दिन होने वाली झड़पों में दसियों लोगों के क़त्ल एवं अलग-अलग क्षेत्रों में फायरिंग, इसके अलावा उनके अपने देश में पाए जाने वाले लाखों बेघर और भूखे लोगों पर भी ध्यान दें।
2 जनवरी 2018 - 18:02
समाचार कोड: 875449