अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरानी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आयतुल्लाह आमुली लारीजानी ने ईरान में पिछले कुछ दिनों से उत्पन्न होने वाली घटनाओं पर दुश्मन के उत्तेटित होने को ईरानी जनता की पहचान न होने का परिणाम बताया है।
आयतुल्लाह लारीजानी नें सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों की मीटिंग में कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों ने पिछले दिनों उत्पन्न होने वाली अशांति की घटनाओं का समर्थन करके पिछली गलती दोहराई है।
उन्होंने कहा कि दुश्मन को ईरानी जनता की पहचान नहीं है। आयतुल्लाह लारीजानी ने कहा कि दुश्मनों को पता होना चाहिए कि ईरानी जनता विलायत के मानने वाली और अपने मूल्यों की रक्षा करने वाली है।
ईरानी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ईरानी जनता इस बात की अनुमति नहीं देगी कि कुछ तत्व आकर ईरानी इंक़ेलाब को प्रभावित करें
2 जनवरी 2018 - 09:35
समाचार कोड: 875353
आयतुल्लाह लारीजानी नें सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों की मीटिंग में कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों ने पिछले दिनों उत्पन्न होने वाली अशांति की घटनाओं का समर्थन करके पिछली गलती दोहराई है।