अबनाः आज की भाग-दौड भरी जिंदगी में कमर दर्द आम समस्या है। अचानक झुकने, वजन उठाने, झटका लगने, गलत तरीके से उठने-बैठने और सोने, व्यायाम न करने और पेट बढने से भी कमर दर्द हो सकता है। बच्चों के भारी-भारी बस्ते, महिलाओं में ऊंची हील की चप्पल पहनने और ऊबड-खाबड रास्तों में ड्राइविंग से रीढ की हड्डी प्रभावित हो सकती है। जिससे स्थाई दर्द रह सकता है।
भारत में 10-15 फीसदी लोग किसी न किसी रूप में कमर दर्द झेल रहे हैं। 30 से 50 साल के लोग इसके सबसे ज्यादा शिकार होते हैं। कमर दर्द की दो स्थितियां गंभीर मानी जाती हैं-स्लिप डिस्क और साइटिका। रीढ की हड्डी में दो वर्टिब्रा यानी कुंडों जैसी हड्डियों में डिस्क होती है जो झटका सहने (शॉक एब्जॉर्वर) का काम करती हैं। डिस्क के घिस जाने से इनमें सूजन आ जाती है और यह उभरकर बाहर निकल आती है। इससे रीढ की हड्डी से पैरों तक जाने वाली नसों पर दबाव पडता है।
यह उपाये अपनाएं
नियमित रूप से पैदल चलें।
अधिक समय तक स्टूल या कुर्सी पर झुककर न बैठें।
शारीरिक श्रम से जी न चुराएं। श्रम से मांसपेशियां पुष्ट होती हैं।
भारी सामान को उठाकर रखने की बजाय धकेलकर रखें।
हमेशा घुटने मोडकर बैठें।
शरीर का वजन नियंत्रित रखें।
कमर दर्द के उपचार के लिए आप घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। रोज सुबह सरसों या नारियल के तेल में लहसुन की तीन-चार कलियां डालकर गर्म करें, ठंडा होने पर इस तेल से कमर की मालिश करें। नमक मिले गरम पानी में एक तौलिया डालकर निचोड़ लें। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं। दर्द के स्थान पर तौलिये से भाप लें। कमर दर्द से राहत पहुंचाने का यह एक अचूक उपाय है। कढ़ाई में दो-तीन चम्मच नमक डालकर इसे अच्छे से सेक लें। इस नमक को थोड़े मोटे सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। कमर पर इस पोटली से सेक करने से भी दर्द से आराम मिलता है।
नियमित व्यायाम करें
अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे तो हड्डियों और मांसपेशियों से संबंधित किसी तरह की समस्या नहीं होगी। इसलिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए नियमित व्यायाम करें, इसके लिए सुबह का वक्त सबसे अच्छा है। अगर कम दर्द हो रहा है तो योग के जरिये भी इसपर काबू पाया जा सकता है।
नियमित दिनचर्या के कारण कमरदर्द की समस्या है, तो सामान्य नुस्खों को आजमाकर इसे ठीक कर सकते हैं। लेकिन अगर इन नुस्खों से दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो चिकित्सक से संपर्क कीजिए।
26 दिसंबर 2017 - 03:57
समाचार कोड: 874221
आज की भाग-दौड भरी जिंदगी में कमर दर्द आम समस्या है। अचानक झुकने, वजन उठाने, झटका लगने, गलत तरीके से उठने-बैठने और सोने, व्यायाम न करने और पेट बढने से भी कमर दर्द हो सकता है